मनोसामाजिक खतरों की रोकथाम योजनाएं
अपने कार्यस्थल में मनोसामाजिक खतरे की एक रोकथाम योजना बनाने के लिए इस टेम्पलेट का उपयोग करें।
इसमें क्या शामिल है
रोकथाम योजना एक लिखित रिकॉर्ड होता है, जिसमें खतरा प्रबंधन प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण किया जाता है। इसे कार्य परिवेश में मनोसामाजिक खतरों के जोखिम के नियंत्रण में सहायता के लिए उपयोग किया जा सकता है।
यह दस्तावेज कार्य-नियोक्ताओं को मनोसामाजिक खतरे की एक रोकथाम योजना बनाने के लिए सुझावित टेम्पलेट प्रदान करता है। आप टेम्पलेट का उपयोग ऑनलाइन कर सकते/ती हैं या इसे प्रिंट कर सकते/ती हैं।
रोकथाम योजना की संरचना के कई तरीके हैं। कार्य-नियोक्ता अपने कार्यस्थल की परिस्थितियों के अनुरूप खुद से भी एक रोकथाम योजना बना सकते हैं।
यह रोकथाम योजना केवल सामान्य उपयोग के लिए ही प्रदान की जाती है और संभव है कि यह हरेक परिस्थिति में लागू न हो। यह भी संभव है कि एक कार्य-नियोक्ता के रूप में रोकथाम योजना को पूरा करना आपके द्वारा ओएचएस दायित्वों का पर्याप्त अनुपालन प्रदर्शित न करे। आपको अपने दायित्वों का आकलन करना चाहिए और उपयुक्ततानुसार कानूनी सलाह लेनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप एक ऐसा कार्य परिवेश बनाए रख रहे/ही हैं जो प्रासंगिक कानून के अनुपालन में सुरक्षित और खतरा-मुक्त हो।